समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धि भरा बताया है। कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में जनहित में कई निर्णय लिए हैं। जिन्हें जनता ने स्वीकारने के साथ ही सराहा भी है। वह यहां पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे।
केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत के हित घोषित किया है, जो जीडीपी का करीब 10 प्रतिशत है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने आम आदमी को टैक्स में राहत देने, धारा 370 खत्म करने के साथ ही तीन तलाक कानून, नागरिकता संशोधन विधेयक, किसानों के कल्याण, एक देश एक राशन कार्ड, मोटर वाहन कानून, हर घर में पेयजल उपलब्ध कराने जैसे तमाम क्षेत्रों में बेहतर काम किया है। भगत ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को 10 लाख परिवारों तक जाने का लक्ष्य दिया गया है। 11 जून से संपर्क अभियान प्रारंभ होकर 17 जून तक चलेगा, इसके तहत प्रत्येक दो कार्यकर्ता मिलकर 25-25 घरों का चयन करेंगे। 70 विधानसभाओं में इतनी ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के लिए राज्य में 11 जून से 30 जून तक विभिन्न समूहों से पैकेज को लेकर चर्चा की जाएगी। आज से सात जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 प्रेस कांफ्रेंसिंग की जाएंगी। 11235 वाट्सअप ग्रुप बनाने का लक्ष्य रखा है, इसमें से 5520 गु्रप बनाये जा चुके हैं। इसके अलावा पांच लाख मास्क व पांच लाख सेनेटाइजर बांटने का लक्ष्य रखा गया है। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, संजय दुम्का मुख्यरूप से मौजूद रहे।

https://www.edumount.org/
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



