उत्तराखण्ड से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार होंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट होंगे। आपको बता दें कि विधानसभा में बीजेपी के पास प्रचंड बहुमत है, ऐसे में महेंद्र भट्ट का राज्यसभा जाना तय है।

जब तक बीजेपी नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी। केंद्रीय संगठन में बलूनी लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें भी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का एक दावेदार माना जा रहा है। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिलाओं की अनूठी रामलीला का भव्य आगाज, महिला शक्ति का अद्भुत रंगमंच, मंच पर जीवंत हुए रावण-कुंभकरण के जन्म प्रसंग

27 फरवरी को होगा मतदान
ज्ञात हो कि राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी। महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजकर बीजेपी ने प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले की कसक को दूर किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिलाओं की अनूठी रामलीला का भव्य आगाज, महिला शक्ति का अद्भुत रंगमंच, मंच पर जीवंत हुए रावण-कुंभकरण के जन्म प्रसंग

महेंद्र भट्ट का परिचय
महेंद्र भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने एमकॉम में उच्च शिक्षा हासिल की है। राम जन्म भूमि आंदोलन में 15 दिनों तक जेल में रहे। राज्य आंदोलन में पांच दिन में पौड़ी जेल में रहे। वर्ष 1991 से 1993 तक युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। 2002 में नंदप्रयाग विधानसभा सीट से चुनाव जीते। 2010 से 2012 तक दर्जाधारी राज्य मंत्री रहे। 2017 से 2022 तक बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए, लेकिन 2022 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440