देहरादून के डीबीएस कॉलेज में फिर चला NSUI का जादू, अभिनव कफालिया ने अध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क।
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। अध्यक्ष पद पर एक बार फिर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। एनएसयूआई प्रत्याशी अभिनव कफालिया ने 643 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

अध्यक्ष पद के चुनाव में अभिनव कफालिया के सामने एबीवीपी के अभिषेक नेगी प्रत्याशी थे, जिन्हें 549 मत प्राप्त हुए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभिनव कफालिया ने 94 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर सौरभ ने 337 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। सचिव पद पर देवाशीष ने 605 वोट हासिल करते हुए विजय दर्ज की।

जीत के बाद कॉलेज परिसर में जश्न
एनएसयूआई प्रत्याशी की जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस के नेता भी डीबीएस पीजी कॉलेज पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिनव कफालिया का माला पहनाकर स्वागत किया।
उधर, जीत से उत्साहित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कॉलेज परिसर में समर्थकों की भीड़ और नारों के बीच चुनाव परिणाम के बाद माहौल उत्सव जैसा नजर आया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440