समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने बाबरी ढाँचा मामले पर न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अंततः सत्य की जीत हुई है। बाबरी ढाँचा मामले पर सीबीआई कोर्ट द्वारा आज दिए गए निर्णय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जो श्री राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे ने कहा कि 28 वर्ष तक मुक़दमा चलने के बाद आया न्यायालय का यह निर्णय स्वागत योग्य है। श्री भगत जो कारसेवा समिति के ज़िला संयोजक भी रहे ने कहा कि हम शुरू से कहते थे और आज भी हमारा यही कहना है कि श्री राम मंदिर का विषय राजनीति का नहीं अपितु आस्था का विषय है। जबकि अन्य दल इस पर राजनीति करते रहे और इस मुक़दमें को लेकर हर चुनाव में भाजपा को आरोपित करते रहे। लेकिन आज जो निर्णय आया उसने सारी बात को साफ़ कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी हमेशा मान्यता रही कि यह स्थान भगवान राम की जन्म भूमि है। इस बारे में उच्चतम न्यायालय ने भी पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों आदि के आधार पर इस स्थान को भी श्री राम जन्म भूमि मानते हुए निर्णय दिया । अब जन्म भूमि स्थान पर मंदिर निर्माण हो रहा है और दूसरी आज के निर्णय ने भी साफ़ कर दिया है कि बाबरी ढाँचा किसी षड्यंत्र के तहत नहीं गिराया गया बल्कि जो हुआ तात्कालिक था। अब न्यायालय के निर्णय से सभी वरिष्ठ नेताओं जिन्हें षड्यंत्र का आरोपी बनाया गया को न्यायालय ने बरी कर न्याय दिया है।आख़िर सत्य को विजय मिली है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












