समाचार सच, देहरादून। उतराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पूर्व संयोजक मोहन कुमार काला ने संविधान दिवस पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा की बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान देश को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है। हर भारतीय की शक्ति है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का योगदान सदैव हर भारतवासी के दिल मे जीवित रहेगा। श्री काला ने कहा की बाबा साहेब का भारत के विकास एवं शक्तिशाली बनाने के लिए एक अहम योगदान रहा है। आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को बाबा साहेब जी ने विश्व के सबसे बड़े भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर संविधान कमेटी को सौपा, जो देश के लिए नीवं का पत्थर साबित हुआ। आज संविधान की बदौलत ही हर भारतीय के मौलिक अधिकार सुरक्षित है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को नमन करते हुए भारतीय संविधान दिवस की समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। मोहन काला ने कहा की आज जिस तरह से देश मे स्थापित भाजपा संविधान की धज्जियां उडा़ रही हैं लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अपने आप मे चिंतनीय है ओर देश के एक एक नागरिक को आगे आकार संविधान की रक्षा हेतु कदम उठाना होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












