उत्तराखण्ड में दो वर्चुअल बैठकें करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री, जानिए क्या है तारीख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश 9 सितम्बर को उत्तराखंड भाजपा पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ दो वर्चुअल बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बैठक में शामिल होंगे।
यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश द्वारा बुधवार 9 सितम्बर को आगामी कार्यकर्मों को लेकर भाजपा उत्तराखंड पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों साथ दो वर्चुअल बैठकें की जा रही है। इनमें पहली बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगी व दूसरी बैठक अपराह्न 3 बजे शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पहली बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व मेयर सहभागिता करेंगे। दूसरी बैठक में दायित्व धारी, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार व श्री राजेंद्र भंडारी दोनों बैठकों में सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें -   २७अप्रैल २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440