भाजयुमो ने खोला महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे करोड़ों की वसूली के आरोपों पर भाजयुमो ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो कार्यकर्त्‍ताओं ने देशमुख का पुतला फूंका।

भाजयुमो कार्यकर्त्‍ता पूर्व महानगर महामंत्री राजेश रावत के नेतृत्व में प्रेमनगर चौक पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने भ्रष्टाचार और पुलिस अधिकारियों के जरिये उगाही कर जनता के पैसे को ठिकाने लगाने के विरोध में महाराष्ट्र की कांग्रेस-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गठबंधन की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का पुतला दहन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) से कराने की मांग की है। भाजयुमो के पूर्व महानगर महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि जब एक मंत्री पुलिस अधिकारियों के माध्यम से 100-100 करोड़ रुपये की उगाही करने की बात कह रहे हैं तो इससे साफ जाहिर होता है कि वहां सरकार कितनी भ्रष्ट है।

यह भी पढ़ें -   बेरीनाग के दो युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, राजकुमार बने उप शिक्षा अधिकारी और विनोद बने राज्य कर अधिकारी

इससे भी बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी के प्रमुख शरद पंवार भ्रष्टाचार के आरोपित गृहमंत्री को हटाने के बजाय उनका बचाव कर रहे हैं। मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने उद्धव सरकार को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे के जरिये 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप लगाए हैं। भ्रष्टाचार के आरोपितों पर कार्रवाई करने के बजाय महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी के नेता महिला सांसद को भी इस मामले में कुछ बोलने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में सचिन कुमार, गौरव कनौजिया, चंदन कनौजिया, गौरव सहगल, आशीष गुसाईं, अनिल नौटियाल, पवन गौड़, दीनदयाल पांडे, हरीश कुमार आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440