समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल के नेतृत्व में युवा मोर्चे के कार्यकर्ता द्वारा हिंदु साम्राज्य दिवस के अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट संघ कुमाऊँ कार्यालय प्रमुख आनंद बल्लभ पांडे को कार्यालय में जाकर शिवाजी महाराज का चित्र प्रदान कर शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास को याद किया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा की शिवाजी महाराज का जीवन कभी हार ना मानने वाला रहा है, विपरीत परिस्थितियों में काम करके ही व्यक्ति महान बनता है ये उनकी दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। युवा मोर्चा के महामंत्री संदीप कुकसाल का कहना था कि छत्रपति शिवाजी बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के थे वह किसी भी कार्य को करने के लिए मन में ठान लेते थे तो पूरा करके ही मानते थे।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो विशाल नेगी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजयुमो मोहित मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश सिंह व रविन्दर बाली उपस्थित थे।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


