काला चना स्वाद के साथ साथ सेहत का भी खजाना है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। काला चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर हम लोग चने की सब्जी बनाकर या उबालकर, अंकुरित चने की सलाद बनाकर या फिर भूनकर खाते हैं। इसके अलावा चने के सत्तू या चने के आटे का भी उपयोग करते हैं। काला चना स्वाद के साथ साथ सेहत का भी खजाना है जिसके सेवन से हम लोग कई रोगों से बचे रहते हैं। आइए काले चने के लाभ के बारे में जानें।

पोषक तत्व
काले चने में भरपूर मात्रा में कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। अंकुरित चने में क्लोरोफिल, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन के, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स पाए जाते हैं।

काले चने के लाभ

उल्टी या मितली
गर्भवती महिला को यदि बार बार उल्टी की समस्या हो। तो उसे चने का सत्तू पिलाए इससे उल्टियां बंद हो जायेगी औए गर्भवती महिला को राहत मिलेगी।

अस्थमा रोग में
अस्थमा से पीड़ित रोगी को चने के आटे का हलवा खिलाए इससे अस्थमा रोग ठीक हो जाता है।

कब्ज
चने में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए यह कब्ज को दूर कर पाचन क्रिया को ठीक रखता है। भीगे हुए चने में नमक, अदरक और जीरा को मिलाकर कर खाने से कब्ज या अपच जैसी समस्या से राहत मिलती है।

एनीमिया
चने के सेवन से एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है। चने में 27 फीसदी फॉस्फोरस और 28 फीसदी आयरन होता है जो न केवल नए बल्ड सेल्स को बनाता है, बल्कि हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

पुरुषों के लिए फायदेमंद
चीनी-मिट्टी के बर्तन में रातभर चने को भिगो दें और सुबह इसे चबा-चबाकर खाएँ। इसके अलावा भीगे हुए चने के पानी में शहद मिलाकर पिएँ। इससे पुरुषों की कमजोरी दूर होती है और उनका पौरुषत्व बढ़ता है।

त्वचा की समस्या में
त्वचा से जुड़ी समस्या जैसे दाद, खाज और खुजली को ठीक करने के लिए रोज़ाना चने के आटे की रोटी का सेवन करें।

एनर्जी पॉवर
भीगे हुए अंकुरित चने में हल्का सा नमक, नींबू, अदरक के टुकड़े और काली मिर्च मिलाकर सुबह नाश्ते में खाने से एनर्जी पॉवर मिलती है। चने का सत्तू सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।गर्मियों में चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और इससे भूख भी नहीं लगती है।

रूप निखारे
चेहरे की रंगत को बढ़ाने और रूप निखारने के लिए नियमित अंकुरित चने का सेवन करे। इसके अलावा चने के आटे में हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाकर इसे चेहरे पर लगाएँ। इससे त्वचा मुलायम, बेदाग और चमकदार नज़र आती है। इसके अलावा भीगे हुए चने का पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर चमक व निखार आता है।

भुने चने के फायदे
-गुड़ व चना खाने से भी यूरीन से संबंधित समस्या दूर हो जाती है।
-रोज़ाना भुने चनों के सेवन से बवासीर ठीक हो जाता है।
-रात में सोते समय भुने हुए चने चबाकर खाए और फिर गर्म दूध पी लें। इससे कफ ठीक हो जाता हैं।

ज़रूरी टिप्स
-जिन्हें गैस की समस्या हो वे अंकुरित चनों का सेवन न करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440