देहरादून में महिला एथलीट से यौन उत्पीड़न का मामला, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक महिला एथलीट के साथ यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना वर्ष 2024 की है। शिकायतकर्ता उधम सिंह नगर की रहने वाली एक महिला एथलीट हैं, जो 20 सितंबर 2024 को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देहरादून आई थीं। वे गांधी रोड स्थित एक धर्मशाला में ठहरी थीं, जहां उनकी मुलाकात पिथौरागढ़ के एक एथलीट युवक से हुई। वर्तमान में वह युवक रुद्रपुर (जिला उधम सिंह नगर) में रह रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज की छात्रा की रहस्यमयी मौत, अंतिम मैसेज ने बढ़ाई जांच की गुत्थी

महिला एथलीट का आरोप है कि युवक ने खेल प्रतिभागियों के ग्रुप से उसका मोबाइल नंबर लिया और बार-बार कॉल व मैसेज करने लगा। बातचीत का सिलसिला शुरू होने के बाद एक दिन युवक धर्मशाला में पीड़िता के कमरे में आया और कोल्ड ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।

इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर महिला एथलीट का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो युवक ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने अश्लील सामग्री अपने दोस्तों को भी भेजी और लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आज हाई अलर्ट: पीएम मोदी के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा, शहरभर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

आखिरकार मानसिक और शारीरिक रूप से तंग आकर महिला एथलीट ने देहरादून नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440