श्री आनन्द आश्रम वृद्धाश्रम में हुआ पुस्तक पुष्पांजलि का विमोचन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बाबा नीम करोली महाराज जी के भक्त हल्द्वानी निवासी संतोष कुमार सिंह ने अपनी स्वरचित पुस्तक पुष्पांजलि का विमोचन उपजिलाधिकारी विवेक राय, पूर्व आयकर आयुक्त सतीश चंद्र अग्रवाल तथा श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम की अध्यक्षा कनक चंद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यहां रामपुर रोड स्थित श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में पुष्पांजलि के लेखक संतोष सिंह ने आश्रम में बाबा जी के श्री चरणों में पुस्तक को रखकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पुस्तक पुष्पांजलि के बारे में विस्तृत रूप जानकारी भी दी। इस दौरान अतिथियों ने लेखक संतोष कुमार सिंह को उनकी स्वरचित पुस्तक के लिये उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में आश्रम की संचालिका श्रीमती कनक चंद द्वारा बाबा नीम करोली महाराज जी का प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव मनीष चंद, श्रीमती मीना अग्रवाल, स्वर्णिम सिंह, केदार नेगी, पूर्व पत्रकार दीप चंद्र भट्ट, श्रीमती हंसी भट्ट , यू ट्यूबर रंगीला सौदागर विजय वर्मा, भावना बिष्ट, ममता देवाल, रोहित जोशी, विजय और गीता आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   टिफिन पहुंचाते-पहुंचाते देखा प्रशासन का काम, उसी सपने ने मीनाक्षी भाटिया को बना दिया डिप्टी कलेक्टर

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440