नगदी व सट्टा पर्चियों के साथ सटोरिया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान से पुलिस ने सट्टेबाजी करते हुए एक सटोरियो को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सट्टा पर्ची और नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शीशमहल के पास अमित ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में गायत्री कालोनी शीशमहल निवाासी अमित सहाय पुत्र स्व. सुरेन्द्र सहाय सट्टेबाजी कर रहा था। शिकायत मिलने पर काठगोदाम पुलिस टीम ने दुकान में छापा मारा। तलाशी लेने पर पुलिस को अमित के पास से 8610 रूपए की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 14 अगस्त 2026, शुक्रवार| जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440