सट्टा पर्ची व नगदी सहित सटोरिया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नगदी व सट्टा पर्ची के साथ एक सटोरिये को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के समीप वाहनों की आड़ में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से एक युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 5250 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सट्टा एजेंट ने पुलिस को अपना नाम मनीष वार्ष्णेय पुत्र सुरेन्द्र पाल वार्ष्णेय निवासी बद्रीपुरा बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   10 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440