हजारों की नगदी के साथ सटोरिया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 

दमुवाढूंगा चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान जमरानी कॉलोनी गेट के समीप मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता पाया गया। इस पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में सट्टा एजेंट के पास से 1540 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम राहुल बिष्ट उर्फ थापा पुत्र वीर बहादुर बिष्ट निवासी गोकुलनगर दमुवाढ़ूंगा बताया है। पुलिस ने सटोरिये को कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440