पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए मंथन शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस और उसकी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने पर मंथन आज से शुरू हो गया है। दो दिवसीय सम्मेलन में सभी जिलों के आइपीएस अधिकारी, सेनानायक, शाखा और इकाई प्रभारी व पुलिस मुख्यालय के अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। सम्मेलन के पहले दिन पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने स्मार्ट पुलिसिंग एवं पुलिस के समक्ष नई चुनौतियों-ड्रग्स, साईबर क्राइम से निपटने के लिए भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के इस सम्मेलन में सभी फील्ड अधिकारी (जनपद प्रभारी, सेनानायक, शाखा व इकाई प्रभारी) और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी शामिल हुये। सम्मेलन में पहले दिन फील्ड अधिकारियों की ओर से प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उनके द्वारा किए जा रहे कार्य, भविष्य की चुनौतियों और कार्ययोजना के संबंध में बताया गया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले को मिली नई सीएमओ, डॉ. रश्मि पंत संभालेंगी स्वास्थ्य विभाग की कमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440