ब्राजील के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऋषिकेश में गर्लफ्रेंड के दूरी बनाने पर विदेशी नागरिक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से लटके मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित करने के लिए ब्राजील दूतावास को सूचना भेजी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में ब्राजील के लिएंड्रो केपीबारबे पेट्रा (49), ब्रिटेन निवासी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बीते 17 मार्च से एक ही कमरे में रह रहे थे। तीन दिन पूर्व से विदेशी नागरिक की गर्लफ्रेंड नाराज होकर अलग कमरे में चली गई थी। इस कारण लिएंड्रो केपी बारबे पेट्रा डिप्रेशन में थे। लिएंड्रो ने बृहस्पतिवार को आश्रम के कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सूचना पाकर एसएसआई रमेश सैनी और कैलाश गेट चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि लिएंड्रा ने अपने टैब में गर्लफ्रेंड के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। इसमें उसने गर्लफ्रेंड की ओर से दूरी बनाने पर स्वयं के आत्महत्या करने का कारण बताया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचित करने के लिए ब्राजील दूतावास को सूचित कर दिया है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाता; छूटे नाम जोड़ने के लिए 7 अक्टूबर से विशेष अभियान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440