ब्रेकिंग न्यूज: भीमताल में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, कई यात्री घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भीमताल के सलड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। उत्तराखंड रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। नैनीताल से एम्बुलेंस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल हादसे की वजह और घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

इस हादसे की आगे की अपडेट उपलब्ध करा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440