मंत्री के रिश्तेदार की रेस्टोरेंट में दबंगई, रेस्टो संचालक और उनकी पत्नी पर फायर झोंक फरार हो गए बदमाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम दिखे तो बदमाश गुंडगर्दी पर उतर आया। खुद को हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाली और रेस्टोरेंट संचालक व उनकी पत्नी पर फायर झोंक फरार हो गया। अशोक सेन पुत्र अनन्त कुमार सेन निवासी ए/13 गुरु नानक एन्क्लेव प्रेमनगर देहरादून ने प्रेमनगर थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया कि उनका प्रेमनगर में रेस्टोरेंट्स है।

कल देर रात खाने के लिए रेस्टोरेंट में पहुंचे कुछ दबंगों ने चिकन ऑर्डर किया। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम देखे बदमाश आग बबूला हो गए। उन्होंने उनसे कई बार शांत होने का आग्रह किया, लेकिन आरोपित और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाली और फायर झोंक दिया और फरार हो गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपितों की कार को ट्रेस कर लिया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   पनियाली क्षेत्र में बाघ का आतंक: घास काटने गई 55 महिला पर हमला, मौत, इलाके में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग

19 मई को देर रात 112 कंट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुयी की एक होटल में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आकर होटल मे रॉब दिखाकर अराजकता फैलाते हुये फॉयर कर दिया है। इस सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पंहुचे। घटना का मौका मुआयना किया तो ज्ञात हुया कि अशोक सेन होटल संचालक द्वारा उनके भोजनालय पर रात्रि करीब 11.30 बजे खाने को लेकर विवाद होने पर अज्ञात लोगों द्वारा उन पर तथा उनकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया गया। जिस पर थाना प्रेमनगर में दाखिला तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध सख्या 105/23 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल अनावरण के निर्देश दिये गये। निर्देशानुसार उच्चाधिकारी के निर्देशन में अज्ञात व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है, देर रात से अभियुक्त गण की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440