पनियाली क्षेत्र में बाघ का आतंक: घास काटने गई 55 वर्षीया महिला पर हमला, मौत, इलाके में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूँगी विधानसभा के पनियाली क्षेत्र से अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। घास काटने गई 55 वर्षीय श्रीमती कमला फर्त्याल पर बाघ ने हमला कर उन्हें अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है।

मृतका कमला फर्त्याल ‘स्वयं सहायता वैशाली समूह, गौरा ग्राम संगठन’ की सक्रिय सदस्य थीं। ग्रामीणों ने घटना के बाद वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

इधर सुमित हृदयेश ने प्रशासन और वन विभाग से अपील करते हुए कहा कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए और आदमखोर बाघ को शीघ्र पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें -   पितरों की स्मृति में अनूठी पहल: श्राद्ध पक्ष में जंगलों में रोपे 300 फलदार पौधे, वन्यजीवों के भोजन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440