चोरों ने इस दुकान के बाहर से खड़ी स्कूटी उड़ाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। त्यौहारों के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही भीड़ का फायदा अब चोर उठाने लगे हैं। चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। स्कूटी स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पटेल चौक तिलक इन्क्लेव निवासी तिलक राज वर्मा की घर के पास ही ज्वैलरी की दुकान है। दुकानस्वामी के अनुसार उसने अपनी स्कूटी संख्या यूके 04एसी-7938 दुकान के बाहर खड़ी की हुई थी। इसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गया। जब कुछ देर बाद वह दुकान से बाहर निकाला तो स्कूटी अपनी जगह से गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने स्कूटी के बारे में आस-पास के दुकानदारों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता पाया। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि स्कूटी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। तहरीर के आधार पर मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440