धरना प्रदर्शन का आयोजन कर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
समाचार सच, हल्द्वानी। जीएसटी की विसंगतियों को लेकर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले संगठन ने 22 और 23 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों और महानगरों के द्वारा प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित की गए और 25 फरवरी को हमने अपने सभी नगर इकाइयों के माध्यम से वित्त मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किए जिसमें जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने और कढे़ कानूनों को हटाने की मांग की। पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा की जीएसटी की विसंगतियों को दूर कर व्यापारियों के अनुकूल बनाते हुए संशोधन नहीं किया गया तो आने वाले समय में हम व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इसके लिए हमें जेल भरो और अनिश्चितकालीन करने से नही हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी आज अपने व्यवसाय से बहुत परेशान है क्योंकि व्यापारी के ऊपर जीएसटी की विसंगति के साथ-साथ फूड लाइसेंस के कई ऐसे कठोर प्रावधान थोपे गए हैं। संगठन के महासचिव प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यमुनाघाटी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, उधमसिह नगर, काशीपुर, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, रुड़की हरिद्वार से घरना प्रदर्शन के समाचार आ रहे हैं। वहीं प्रमोद गोयल ने कहा की सरकार को एक देश एक कर व्यवस्था इस तरीके से लागू करनी चाहिए कि व्यापारी आसानी से टैक्स अदा कर सकें। जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हम अभी सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं आगे आने वाले समय में हमारा राष्ट्रीय संगठन और प्रांतीय संगठन जो दिशा निर्देश देगा उसका अनुपालन करते हुए हम किसी भी प्रकार के आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तराखंड प्रभारी एवं जिला नैनीताल के महामंत्री जिला नैनीताल के महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि व्यापारी एकजुट हो जाए और अपने ऊपर इस तरह के प्रावधानों को लड़ने के लिए आगे आए उन्होंने कहा कि अब हमें युवा शक्ति की बहुत आवश्यकता होगी। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि हम संगठन के संगठन के साथ हैं और व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में किसी भी आंदोलन का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। वहां नवनीत राणा, रूपेन्द्र नागर, हितेंद्र भसीन, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, अतुल प्रताप सिंह, संजय खाती, संदीप पांडे, प्रफुल्ल पांडे, मनीष अग्रवाल, मोहनीश खुल्बे, महिला संगठन की रेनू टंडन, विनीता शर्मा ,ज्योति मेहता रितंभरा सोनू, भागीरथी जोशी, मोनिका शर्मा एवं जिला व नगर व्यापार मंडल के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












