सरकार से खिन्न व्यापारियों ने मनाया प्रदेशव्यापी विरोध दिवस, नेता प्रतिपक्ष को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

डॉ0 हृदयेश का आश्वासन, व्यापारियों की समस्याओं को रखेंगी प्रदेश सरकार के समक्ष

समाचार सच, हल्द्वानी। सप्ताह में दो दिन लाक डाउन लगाने तथा व्यापारियों की मांगों की अनदेखी के चलते सरकार से खिन्न प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियेां ने प्रदेशव्यापी विरोध दिवस मनाया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दो दिवसीय लॉक डाउन समाप्त करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
इस दौरान डा0 हृदयेश ने मण्डल के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन देकर व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश सरकार के समक्ष व्यापरियों का पक्ष रखेंगी। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में जनजीवन प्रभावित होने से व्यापारी पूरी तरह टूट सा गया है। अब वह अनलॉक प्रक्रिया में अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास कर रहा है। सरकार ने बढ़ते संक्रमण का हवाला देते हुए कुछ जिलों में सप्ताह में दो दिन (शनिवार व रविवार) का लॉक डाउन का निर्णय लिया है। जिसे व्यापारियों की मांग पर वापस लिया जाना चाहिए। साथ ही बैंकों का ऋण भी तीन माह का अतिरिक्त समय देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने प्रदेश में पर्यटकों के लिए होटलों में सात दिन ठहरने की अनिवार्यता की हुई है। जिसके चलते पर्यटक पर्यटन स्थलों में आने से बच रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार को पर्यटन संबंधी नियमों में बदलाव करने चाहिए। ताकि पर्यटन व्यवसाय को पुनः शुरू करने का प्रयास किया जा सके।
इधर ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा कहना था कि यह विरोध व्यापारियों की आवाज नहीं सुनने के फलस्वरूप सरकार को पहली चेतावनी है। हम पिछले चार महीने से व्यापार बंद कर सरकार के हर फैसले पर साथ दे रहे हैं लेकिन अब पानी सर से ऊपर गुजर रहा है। प्रदेश सरकार को कई बार प्रतिवेदन भेजें गयें लेकिन व्यापारियों की समस्याओं पर सरकार ने एक बार भी हमारे प्रतिनिधियो से वार्ता नहीं की और व्यापारियो को विरोध करने के लिए मजबूर किया गया। यदि अब भी हमारी आवाज दबाई जायेंगी तो हमें सड़कों में उतरने को मजबूर होना पडेगा।

विरोध दिवस व ज्ञापन देने वालों में मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा के साथ राजेश अग्रवाल, चन्द्रशेखर पंत, विपिन गुप्ता, कौशलेंद्र भट्ट, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

इधर मण्डल के आहवान पर ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रप्रयाग, यमुना घाटी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथोरागढ, टिहरी, ऋषिकेश, विकास नगर, काशीपुर की जिला एवं नगर इकाइयों द्वारा विरोध दिवस मनाते हुए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रतिवेदन भेजें गयें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर गैंगरेप केस: क्राइम सीन से लौटते वक्त मचा हड़कंप, भागने की कोशिश में आरोपी दोबारा दबोचे, भीड़ ने घेरा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440