रविवार के दिन इन उपायों को करने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा हमेशा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। रविवार के दिन इन उपायों को करने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि अगर भगवान सूर्य प्रसन्न हो जाएं तो भक्त का घर धन-धान्य से भर जाता है और जीवन में आ रहीं सभी तरह की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

-धन-संपत्ति में बरकत: जिन लोगों को धन से जुड़ी समस्या से उन्हें रविवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-संपत्ति में बरकत होती है।
-रविवार के दिन घर के सभी लोगों को अपने माथे पर चंदन का टीका लगाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।
-मछलियों को खिलाएं खाना: रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोली खिलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
-गाय के घी का जलाएं दीपक: शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपका घर धन-धान्य से भर जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिव मंदिर में जाकर गौरी शंकर रूद्राक्ष चढ़ाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
-मनोकामाना होती है पूर्ण: मान्यता है कि रविवार के दिन शाम के समय पीपल के पत्ते पर अपनी मुराद लिखकर नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे आपकी मनोकामना जल्द ही पूर्ण हो जाती है।
-आदित्य हृदय स्त्रोत का करें पाठ: रविवार के दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और घर की सभी विपत्तियां दूर हो जाती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440