समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। रसोई में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तेज पत्ता सिर्फ मसाला ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा एक असरदार घरेलू उपाय भी माना जाता है। आयुर्वेद में तेज पत्ता को पाचन, ब्लड शुगर और किडनी हेल्थ से जोड़कर देखा जाता है। रोजाना सीमित मात्रा में तेज पत्ता उबालकर पीने से शरीर के अंदर धीरे-धीरे कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनके बारे में बहुत से लोग अब भी अनजान हैं।
तेज पत्ता क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद
तेज पत्ते में विटामिन ए, बी, सी और ई के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
तेज पत्ता उबालकर पीने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (स्क्स्) को कम करने में सहायता मिलती है। यह दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम कर सकता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो तेज पत्ता का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज को रखे संतुलन में
तेज पत्ता का पानी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक माना जाता है। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है।
इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। नियमित सेवन से वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और मौसमी एलर्जी से बचाव में मदद मिलती है।
सूजन और दर्द में राहत
तेज पत्ता का पानी शरीर में सूजन को कम करने में सहायक है। खासतौर पर जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से जूझ रहे लोगों को इससे आराम मिल सकता है।
नींद की गुणवत्ता में सुधार
तेज पत्ता तनाव को कम करने में मदद करता है, जिससे नींद से जुड़ी समस्याएं जैसे अनिद्रा और बेचौनी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।
तेज पत्ता उबालकर कैसे पिएं
एक पैन में 1.5 गिलास पानी लें और उसमें 3-4 तेज पत्ते डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर हल्का गुनगुना कर लें। चाहें तो इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए इसे सुबह खाली पेट पिएं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



