समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच एसटीएच में शुक्रवार को दोपहर तक 17 और संक्रमितों ने जहां दम तोड़ दिया। वहीं 50 की हालत स्थिर बताई जा रही है। कोरोना का प्रकोप इस कदर बढ़ रहा है कि प्रतिदिन प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार पार कर रहा है। इसके अलावा मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरूवार तक प्रदेश में जहां एक्टिव केसों की संख्या 48318 पहुंच गई। वहीं प्रदेश में 2502 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। नैनीताल जिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां वर्तमान में 5604 सक्रिय केस हैं। साथ ही जिले में 4784 लोगों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। बढ़ती संक्रमण व मृत्यु दर ने जहां सभी को चिंता में डाला हुआ है। वहीं मृत्यु दर रोकना स्वास्थ्य विभाग के समक्ष कड़ी चुनौती बनी हुई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हल्द्वानी का डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भी पूरी तरह संक्रमितों से भरा पड़ा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण जोशी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर तक अस्पताल में 420 संक्रमित भर्ती हैं। साथ ही 17 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि 120 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 50 की हालत स्थिर है। मृतकों का जहां कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। वहीं अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की चिकित्सकीय टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












