समाचाचर सच, देहरादून। हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज के सहयोग से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रोटी एवं सु़द्वोवाला जिला पंचायत क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों एवं 05 क्षेत्र पंचायतों में आक्सीमीटर तथा थर्मामीटर वितरित किये। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायतों को 10-10 आक्सीमीटर तथा थर्मामीटर एवं प्रत्येग बीडीसी को 05-05 आक्सीमीटर तथा थर्मामीटर के साथ जूस एवं ग्लूकोज के पैकेट बांटे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि हंस फाउंडेशन के सहयोग से कोविड -19 के महामारी के इस मुश्किल समय में हर सक्षम स्तर से जनता को राहत दिलाने के प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न नागरिक संगठन अपनी क्षमतानुसार सरकार तथा प्रशासन का सहयोग करने तथा आम नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाने के लिए आगे आ रहे हैं। समाज के निम्नआय वर्ग के लोगों को संसाधन उपलब्ध करवाया जाना अत्यधिक आवश्यक है। सम्पन्न लोगों को एक स्तर तक संसाधन उपलब्ध हो जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोबन सिंह, सागर सिंह, राकेश रावत, सीता देवी, सुनीता थापली, लीला शर्मा, बीडीसी रजनी सिंह, वंदना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


