कैबिनेट मंत्री महाराज के गनर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, परिवार क्वारंटीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को उनकी सुरक्षा में तैनात लांघा पसोली निवासी गनर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीते 21 मई को गनर अपने परिजनों से मिलने के लिए गांव पहुंचा था।

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गनर के परिवार को भी संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। सभी की सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। गनर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। साथ ही कुछ दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री से मिलने उनके आवास पर गए मेदनीपुर गांव निवासी उनके अनुयायी को भी एक कमरे में होम क्वारंटीन किया गया है। उसके सैंपल को भी जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है।

कोतवाल सहसपुर राकेश गुसाईं ने बताया कि गनर परिवार के साथ दो दिन रुकने के बाद वापस लौट गया था। परिवार में करीब 12 सदस्य हैं। जिन्हें क्वारंटीन किया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। सभी के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440