कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बांधी जवानों को राखी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने परिवार के सदस्यों के साथ रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बीएसएफ कैंप पहुंची। यहां उन्होंने जवानों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य और स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जवानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ मिठाइयां भी बांटी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर कई जवान अपने परिवार के पास नहीं जा पाते हैं। इसलिए उन्होंने अपने परिवार के साथ सभी अधिकारियों और जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजीसी मानकों पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शोध उत्कृष्टता को नई दिशा

मंत्री रेखा आर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उत्तराखंड के विकास और जनता से जुड़े मामलों को सदन में रखा जाएगा। विकास की योजनाओं को पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण की दिशा में आगे बढ़कर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बालिकाओं को नैपकिन उपलब्ध कराई जा रही है। महिला समूह को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सूचित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440