कम्प्यूटराइज्ड खतौनियों में त्रुटियों में सुधार की गुहार

खबर शेयर करें

एसडीएम राय को सौंपा ज्ञापन, शहरी विकास मंत्री व डीएम को भी भेजी प्रतियां

समाचार सच, हल्द्वानी। कम्प्यूटराइज्ड खतौनियों में हुई त्रुटियों में सुधार को लेकर भाजपा का एक शिष्टमंडल उपजिलाधिकारी विवेक राय से मिला। इसे लेकर एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा गया। भाजपा नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने एसडीएम को बताया कि तत्कालीन ग्राम मुखानी, बमौरी तल्ली बंदोबस्ती, बमौरी मल्ली, कुसुम खेड़ा, गौजाजली उत्तर आदि की बंदोबस्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद यहां के निवासियों की भूमि की कंप्यूटरीकृत खतौनियां तैयार की गई हैं। लेकिन इन गांवों में कई ऐसे लोग भी हैं, जिनके खातेदारों और क्रेताओं के नाम इस खतौनी में दर्ज नहीं हो पाए हैं। साथ ही कंप्यूटरीकृत खतौनी की प्रक्रिया के दौरान कई खातेदारों के नाम गलत भी दर्ज हो गए हैं। शिष्टमंडल ने बताया कि कंप्यूटरीकृत खतौनियों में अनेकों कई त्रुटियां सामने आ रही हैं। इस मांग को लेकर शिष्टमंडल ने एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा जिसकी प्रतिलिपि शहरी विकास मंत्री के साथ ही जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।
शिष्टमंडल में नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, नगर उपाध्यक्ष विनोद, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय साहू आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार ने खोले जिम्मेदारियों के द्वार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440