बाल भिक्षावृत्ति रोकने को चलायी गयी मुहिम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बाल भिक्षावृत्ति रोकने को लेकर वीरांगना संस्था व पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार के संयुक्त तत्वावधान में एक मुहिम चलायी गयी हैं। इस मुहिम के तहत रविवार को रेलवे स्टेशन में भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों के माता-पिता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।

अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी का हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा व समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये वीरागंना संस्था सराहनीय प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि भीख मांगने व कूड़ा बीनने वाले नाबालिग बच्चों को विध्योपार्जन की ओर प्रेरित कर भिक्षावृत्ति, नशा व गंदगी के ढ़ेरों से कबाड़ बीनने जैसा जोखिम भरे काम पर रोक लगाकर बच्चों को शिक्षा व समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें मुहिम में सभी संगठनों को आगे आना चाहियें।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 15 जुलाई 2026: आज बदल सकती है किस्मत! जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

संस्था सचिव योगेश रजवार ने कहा कि बस्तियों में बसे परिवार शिक्षा व जागरूकता के अभाव में अपने जीवन यापन को सुधार नहीं पाएं हैं। इन परिवारों के अशिक्षित होने के कारण इनके नाबालिग बच्चे जीवन के गुजर-बसर के लिए भिक्षावृत्ति व कूड़े के ढ़ेरों से कबाड़ बीनने जैसा कदम उठाने को मजबूर होन पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे बच्चों को चिन्हित कर इनके स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण व मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करते हुए इनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए बच्चों का दाखिला प्राईमरी पाठशालाओं में कराने का कार्य कर रही है। जिससे बच्चे शिक्षित होकर बाल श्रम, भिक्षा, नशा मुक्त होकर समाज व शिक्षा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इस मुहिम को आगे जारी रखेंगी।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

पार्षद शाकिर हुसैन ने कहा कि संस्था द्वारा इस प्रकार के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। इसमें वह अपने स्तर से हरसंभव सहयोग को तत्पर हैं।

इस दौरान बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार, एसआई संजीत राठौड़, गुंजन अरोरा, मोनिका, दीपिका, सरोज खन्ना, रश्मि, शेर दिल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440