समाचार सच, हल्द्वानी। केनरा बैंक काठगोदाम शाखा ने स्कूली बच्चों को बैग व स्टेशनरी वितरित की है। केनरा बैंक ने कारपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसके तहत बैंक की काठगोदाम शाखा ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमुवाढूंगा में बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी वितरित की। इस दौरान शाखा प्रबंधक प्रियंका शाह ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और शिक्षा से बड़ा अन्य कोई धन नहीं है। आज पढ़ लिखकर बच्चे कल शहर, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें, इसी उद्देश्य से कारपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका विमला बिष्ट, बैंक के मार्केटिंग प्रबंधक विनोद सिंह, पार्वती देवी समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












