कैंसर से परेशान वृद्धा ने खत्म की जिन्दगी, ट्रेन के आगे लगाई ‘मौत की छलांग’

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के राजपुरा आर्मी कैंट रेलवे फाटक के समीप एक वृद्धा ने बीमारी से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में भी कोहराम मच गया। बताते हैं कि वह कैंसर से परेशान था।
जानकारी के अनुसार बीती देर शाम राजपुरा आर्मी कैंट रेलवे फाटक से 10 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर एक वृद्धा ने उस वक्त छलांग लगा दीए जिस समय काठगोदाम से देहरादून को जाने वाली ट्रेन गुजर रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची राजपुरा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त 70 वर्षीय जगदीश लाल गुलाटी पुत्र हरबंस लाल गुलाटी निवासी बरेली रोड धरमपुरा के रूप में हुई। मामले की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जगदीश कैंसर की बीमारी से परेशान था। इसी के चलते उसने घातक कदम उठाया है। इधर आज पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440