कार व मोटरसाइकिल भिड़े, युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पर सूचना मिली की दूधली रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहाँ एक सेंट्रो कार संख्या यूए 03-3854 तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूके 07 9181 की आपस में टक्कर हुई थी। सेंट्रो में सवार राहुल पुत्र विशेष निवासी मध्य प्रदेश घायल अवस्था में था तथा मोटर साइकिल सवार हिमांशु पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बंजारा वाला चौक थाना पटेल नगर की मौके पर मृत्यु हो गई थी। जिसके शव को पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक बंजारावाला क्षेत्र में एक परचून की दुकान में काम करता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440