हल्द्वानी में यहां कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, डिप्टी रेंजर की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमते नहीं दिख रहा है। रोजाना दर्दनाक हादसो की खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी से सड़क हादसा सामने आया है। यहां लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें -   23 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्दूचौड़ में इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से नेशनल हाईवे की तरफ आ रही मोटरसाइकिल को लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440