कार ने मारी बुजुर्ग की स्कूटी में टक्कर, गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

समाचर सच, हल्द्वानी। स्कूटी से घर की ओर जा रहे एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

नवाड़खेड़ा गौलापार निवासी श्याम सुंदर सिंह रजवार अपनी स्कूटी संख्या यूके04एल-6784 से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। जब वह पुल के पास पहुंचे तभी वैगनआर संख्या यूके06एजी-2779 ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल के पुत्र पंकज रजवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, जानें मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440