हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग पर कार पेड़ से टकराई, हादसे में कबाड़ कारोबारी व उसकी पत्नी की मौत, बेटी घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग में गुरूवार की शाम को अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कबाड़ कारोबारी व उसकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी की घायल हो गई। पुलिस ने उसे एसटीएच भर्ती कराया है। जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरूवार शाम रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग में हुआ है। चौकी प्रभारी टीपी नगर दीपक बिष्ट के मुताबिक गुरुवार को टांडा जंगल मे कार संख्या यूके 06 बीडी 9333 में सवार होकर तीन लोग रुद्रपुर से हल्द्वानी होते हुए नैनीताल जा रहे थे, कि कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

यह भी पढ़ें -   हरेला पर हरित क्रांति! पूरे उत्तराखंड में आज लगेंगे 10 लाख पौधे, सीएम धामी ने दिया बड़ा संदेश

मृतकों की पहचान जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब, राशिदा (48 वर्ष) पत्नी जहूर अहमद के रूप में हुई है। जबकि उनकी घायल पुत्री निदा उम्र 24 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के वार्ड नं० 05 खेड़ा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार नैनीताल में रहने वाले भाई के घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440