भागवत कथा खत्म होते ही मचा हड़कंप! कुछ ही घंटों बाद धू-धू कर जल उठा पूरा पंडाल, लाखों का सामान राख

खबर शेयर करें

धूनी नं. 1, शिव मंदिर कठघरिया में श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति के बाद हुई घटना, करीब साढ़े तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

समाचार सच, भगवानपुर। धूनी नं. 1, शिव मंदिर कठघरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के समापन के कुछ ही घंटों बाद एक अप्रत्याशित घटना ने श्रद्धालुओं और आयोजकों को स्तब्ध कर दिया। कथा की पूर्णाहुति, हवन और प्रसाद वितरण के बाद जब सभी श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य अपने-अपने घर लौट चुके थे, तभी कथा स्थल पर लगे वाटरप्रूफ टेंट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टेंट को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 9 जुलाई से धूनी नं. 1, शिव मंदिर कठघरिया के एक खाली भूखंड पर श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा था। बुधवार को कथा की पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर करीब ढाई बजे तक प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालु और आयोजन समिति के सदस्य अपने-अपने घर लौट गए थे।

शाम करीब पांच बजे अचानक कथा स्थल पर लगे वाटरप्रूफ टेंट से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पूरा टेंट और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अगस्त 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

गनीमत रही कि कथा स्थल आबादी से दूर एक खाली प्लॉट में बनाया गया था। आसपास कोई रिहायशी मकान नहीं होने के कारण आग से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने की आशंका भी टल गई।

यह भी पढ़ें -   खेलों से नन्हे कदमों ने सीखा अनुशासन और टीम भावना, DPS हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग आयोजन

हर्ष टैंट एंड कैटर्स के संचालक हर्षवर्धन पाण्डे ने बताया कि आग में उनका पूरा वाटरप्रूफ टेंट एवं अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। उनके अनुसार इस हादसे में लगभग 3.50 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

धार्मिक आयोजन के शांतिपूर्ण समापन के कुछ ही घंटों बाद हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि लोगों ने राहत की सांस ली कि हादसे के समय कथा स्थल पूरी तरह खाली हो चुका था। यदि आग कार्यक्रम के दौरान लगती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440