तेज रफ्तार से आ रही कार ने मचाया कोहराम, पांच लोगो को मारी टक्कर, एक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में तेज रफ्तार के कारण होने वाली दुर्धटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं एक और घटना में विकासनगर से देहरादून की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल, स्कूटी व पैदल जा रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार युवती व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पैदल जा रहे एक व्यक्ति व महिला भी चोटिल हो गई।

यह भी पढ़ें -   होलाष्टक 2026: 24 फरवरी मंगलवार को होलाष्टक होगा शुरू और होलिका दहन के साथ होगा समाप्त

प्राप्त समाचार के अनुसार गत देर सांय बलेनो कार संख्या यूके 07 एफए -7270 विकासनगर से देहरादून की तरफ आ रही थी पंडित वाणी एसबीआई एटीएम के पास कार चालक द्वारा बड़ी तेजी एवं लापरवाही से 5 लोगों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं कार चालक के विरुद्ध धारा 279 /304 । /337/338/427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
हादसे में दावा तमांग पुत्र बांगेल तमांग निवासी हाल आईएमए देहरादून उम्र करीब 50 वर्ष की मौत हो गयी ।

यह भी पढ़ें -   सांसों की कीमत समझें, हर साल एक पेड़ लगाएं” - पर्यावरणविद आशुतोष पन्त का संदेश

वही घायलों के नाम-
1-विजय गुप्ता पुत्र हरीश नारायण 48 वर्ष पंडितवाडी देहरादून
2-कीर्ति पुत्री केहर सिंह खत्री निवासी आप आराम वाला थाना रायपुर देहरादून
3-राखी पुत्री भागीरथ निवासी बद्री मोहल्ला पंडितवाडी उम्र करीब 30 वर्ष
4-सरोज निवासी धरता वाला पंडितवाडी देहरादून

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440