कार खाई में गिरी, एक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जनपद के सीमांत त्यूणी तहसील अंतर्गत सारनी गांव से हरटाड़-छजाड की ओर जा रही निजी कार दारागाड़-कथियान मार्ग पर भूनाड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक अविनाश (31 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह निवासी सारनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शाम की बताई जा रही है, जिसका पता स्थानीय ग्रामीणों को सोमवार सुबह चला। बताया जा रहा है गांव में विवाह समारोह के बाद युवक कार से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश जिनाटा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को किसी तरह खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भर शव स्वजन को सौंप दिया। घटना से सारनी गांव में आयोजित विवाह समारोह मातम में बदल गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440