समाचार सच, देहरादून। देहरादून में मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर नाग मंदिर के पास सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांचों युवक मसूरी से देहरादून आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई बीएल भारती के नेतृत्व में मसूरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। टीम की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस के माध्यम से मसूरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान अक्षत पुत्र मनीपाल नेगी निवासी राजीव नगर डालनवाला, सार्थक पुत्र गीतांबर सिंह निवासी छह नंबर पुलिया, वंश पुत्र राज सिंह निवासी सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, कार्तिक पुत्र विनय निवासी सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, यशस्वी पुत्र विलास ठाकुर निवासी डालनवाला के रूप में हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












