जोशीमठ महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, नवल किशोर बगाशी अध्यक्ष निर्वाचित

खबर शेयर करें

समाचार सच, जोशीमठ डेस्क।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के छात्रसंघ चुनाव में ABVP प्रत्याशी नवल किशोर बगाशी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नवल किशोर ने 35 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद पर नवल किशोर को 118 वोट, विशाल भारती को 83 और अनीषा को 36 मत मिले। इसके अलावा 5 मत अवैध घोषित किए गए। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र नवल किशोर बगाशी को विजयी घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर आयना की जीत
उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच रहा। आयना ने 114 मत हासिल कर 47 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। शिखा डिमरी को 67 और अनुष्का को 50 वोट मिले। NOTA के पक्ष में 6 मत पड़े, जबकि 5 मत अवैध रहे।

सचिव पद पर अनिकेत विजयी
सचिव पद पर अनिकेत ने जीत दर्ज की। उन्हें 106 मत मिले। भूमिका को 88 और सुमन को 39 वोट प्राप्त हुए।
सह-सचिव पद पर सिमरन ने मारी बाजी
सह-सचिव पद पर बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सिमरन विजयी रहीं। सिमरन को 130 मत मिले, जबकि मीनाक्षी को 64 और रितिका को 37 वोट प्राप्त हुए। 8 मत अवैध घोषित किए गए। सिमरन ने 66 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें -   गोपेश्वर पीजी कॉलेज में NSUI का दबदबा, अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदों पर जीत

कोषाध्यक्ष पद पर महज 5 वोटों से फैसला
कोषाध्यक्ष पद पर बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला। दिया ने 115 मत हासिल कर खुशी को 5 वोटों से पराजित किया। खुशी को 110 मत मिले। NOTA को 8 और 9 मत अवैध रहे। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दिया को विजयी घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI के सुमित सिंह विजयी
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI प्रत्याशी सुमित सिंह ने जीत दर्ज की। सुमित सिंह को 84 मत मिले, जबकि ज्योति को 81, रिया को 40 और रिशिता डिमरी को 29 वोट प्राप्त हुए। NOTA को 2 मत मिले और 6 मत अवैध रहे।

इस पद पर सुमित सिंह ने महज 3 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वह बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं।
कुल मिलाकर जोशीमठ महाविद्यालय के चुनाव में अध्यक्ष समेत कई प्रमुख पदों पर अलग-अलग प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI प्रत्याशी के खाते में जीत गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440