महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में निवास करने वाली महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन की घर के बाहर खड़ी कार में कुछ अज्ञात लोगों ने देर रात पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस संबंध में कमलेश रमन ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को लिखित शिकायत पत्र प्रदान करते हुए कार्यवाही की माग की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन ने पुलिस को शिकायती पत्र प्रदान करते हुए बताया की उनकी कार टाटा इंडिगो नंबर यूके O7- डी 5762 जिसका मॉडल 2010 है, घर के बाहर ओल्ड नेहरू कालोनी मे ख़डी थी। जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा रात करीब 11:30-12:00 बजे पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया। जिस कारण उनकी कार कई जगह से जल गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी कार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया, कार के पास ही एक पानी की खाली बोतल भी पड़ी हुई थी, जिसमें सै पेट्रोल की महक आ रही थी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन ने इस संबंध में पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में भक्तिमय माहौल में मना जन्माष्टमी पर्व
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440