Car riders accused of assault and looting cash
समाचार सच, हल्द्वानी। कार सवार युवकों (car rider youth)पर मारपीट करने और नगदी लूटने (assault and cash robbery) का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आवास विकास में रहने वाले कमल नेगी और विजय पनेरू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती रात वह किसी काम से एमबी डिग्री कालेज गेट के पास खड़े थे तभी मोहित खोलिया, राहुल मठपाल, विशाल सैनी मनीनंदर सिह धंजल (मनी), हिमांशु मेहरा, अभिषेक सैनी आदि गाड़ी संख्या यूके 04 एक्स 0792 से वहां पर पहुंचे और उनसे बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें समझाने का प्रयास तो वह हमलावर हो गए। जब वह अपनी बाइक से जाने लगे तो उन्हें बाइक से गिरा दिया जिस दोनों चोटिल हो गए। आरोप है कि दोनों ने 20-25 हजार रूपए की नगदी भी लूट ली। पीड़ित ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















