खाई में समाई कार: नैनीताल हादसे में हल्द्वानी के युवक की मौत, दो पर्यटक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जिले के पाइंस क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें राजस्थान से आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में हल्द्वानी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर (राजस्थान) के डांगियावास निवासी 24 वर्षीय अरविंद सिंह और 20 वर्षीय युवराज सिंह घूमने के लिए नैनीताल आए थे। हल्द्वानी पहुंचने पर उन्होंने अपने दोस्त राहुल कुमार को भी साथ ले लिया। तीनों ने सुबह कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद नैनीताल की ओर रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि राहुल कुमार की दोपहर करीब डेढ़ बजे इंटरनल परीक्षा थी, जिसके चलते वे जल्दबाजी में नैनीताल लौट रहे थे। इसी दौरान पाइंस श्मशान घाट के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

अन्य दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440