एक दुकानदार सहित सात लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड-19 की गाइड लाइन के उल्लंघन में पुलिस ने एक दुकानदार समेत सात लोगों पर कार्यवाही की है। साथ ही नियम न तोड़ने की अपील भी पुलिस ने जनता से की है। पुलिस के अनुसार भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के जजी के पास एक जनरल स्टोर संचालक ने कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए निर्धारित अवधि के बाद भी दुकान खोली हुई थी। इस पर पुलिस ने दुकान संचालक सुशील वर्मा का चालान करने के साथ ही संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने बिना मास्क सड़क पर डिवाईडर बना रहे पवन कुमार, देवेंद्र प्रजापति, मोहन दास, रोशन मेहता, अनिल कुमार व उमेश चंद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह सभी लोग ऊधमसिंह नगर, कालाढूंगी, बरेली व जौनपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह घ्लोग मास्क न लगाने के साथ ही सड़क में डिवाईडर निर्माण भी बिना अनुमति के कर रहे थे। इधर पुलिस ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि गाइड लाइन तोड़ने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440