बाल श्रम के दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच हल्द्वानी। नगर में बाल श्रम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों से घरों व प्रतिष्ठानों में काम लिया जा रहा है। इसके खिलाफ श्रम विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीम ने बाल श्रम कराने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रतिबंध के बावजूद नगर में ठेलों, ढ़ाबों, रेस्तराओं, घरों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छोटे-छोटे बच्चों को काम करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं खेलने-कूदने की उम्र में बच्चों से निर्माणाधीन भवनों में भी काम लिया जा रहा है। कहने को तो बाल श्रम पर पूर्णतया प्रतिबंध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। लेकिन अधिकारियों की नजर बाल श्रम की तरफ नहीं जाती है। कई बार सबकुछ देखने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नजरें फेर लेते हैं। या फिर कुछ दिन के अभियान के बाद यह ठंडे बस्ते में चला जाता है। इधर श्रम विभाग को एक बार फिर बाल श्रम की याद आ गई है। जिसमें विभाग ने दो स्थानों पर बाल श्रम की घटनाएं पकड़ी हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी भागीरथी काण्डपाल ने बताया कि बाल श्रम रोकने के लिए उनके नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठानों में चौकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस बीच ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ऑटो मोबाइल्स में बाल श्रम होता पाया गया। यहां साहिल पुत्र इकबाल निवासी पप्पू का बगीचा, वार्ड नंबर 22 से बाल श्रम कराया जा रहा था। इसके अलावा टीम ने रामपुर रोड में भी बाल श्रम पकड़ा है। यहां रईश नामक ठेकेदार किशोर श्रमिक मोहम्मद मुन्तसिर पुत्र मोहम्मद इदरीश मूल निवासी ग्राम रहडिया, जिला पूर्णिमा विहार यहां एक निर्माणाधीन भवन में काम कराता पाया गया। इस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दोनों ही मामलों में दोषियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   74 दिन का इंतजार खत्म, अब सड़क पर उतरे लैब टेक्नीशियन! CM आवास कूच पर पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440