फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। फोन पर रंगदारी मांगने और रिसॉर्ट में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मसूरी रोड स्थित शहंशाही रिसॉर्ट के संचालक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने तहरीर दी, जिसमें उन्होंने कहा कि 27 मार्च को वह रोज की तरह अपने रिसॉर्ट में थे। दोपहर को अंगध्वज संतोषी नाम का व्यक्ति कुछ युवकों को साथ लेकर पहुंचा और गालियां देने लगा। उनके पास हथियार भी थे। इस कारण वह सामने नहीं आए। जब वह चले गए तो 100 नंबर पर मामले की सूचना दी। इससे पहले 12 मार्च को भी अंगध्वज ने फोन पर रंगदारी व जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को दी गई है। एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि अंगध्वज संतोषी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त की ओर से दी गई ऑडियो रिकार्डिंग का भी परीक्षण करवाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी भी पहुंचे वोटर लिस्ट ठीक कराने! बोले- गलती दिखे तो इंतजार नहीं, तुरंत कराएं सुधार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440