महिला ने लगाया जेठ पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक महिला ने जेठ पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नीलम राठौर पत्नी राकेश राठौर निवासी भोलानाथ गार्ड द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती 18 अप्रैल को वह अपने पति के साथ बाजार जाने के लिए निकल ही रही थी कि तभी उसका जेठ राजीव राठौर उसके घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। साथ ही मकान खाली करने को कहने लगा। साथ ही मकान खाली नहीं करने पर जान से मरवाने की धमकी भी देने लगा। आरोप है जब उसने बीच बचाव का प्रयास किया तो राजीव ने उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। महिला ने पुलिस से जान माल का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चमोली में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना: नाले में जिंदा मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, ग्रामीणों ने बचाई जान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440