हल्द्वानी में अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने का मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां भोलानाथ गार्डन निवासी एक महिला को अश्लील मैसेज व वीडियो क्लिप भेजकर परेशान करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।

पीड़िता द्वारा कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसे कुछ समय से अलग.अलग मोबाइल नंबरों से अश्लील मैसेज व वीडियो भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा उसे लगातार वीडियो कॉल भी की जा रही है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से तनाव में आ चुकी है। उसने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440