सतपाल महाराज पर दर्ज किया जाय मुकदमा : उक्रांद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उक्रांद ने पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र देकर मांग की हैं की सतपाल महाराज पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाय। आज प्रातः उक्रांद से जुड़े पदाधिकारी सुनील ध्यानी के नेतृत्व मे उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र देते हुये कहा की कोविड-19 महामारी वैश्विक रूप धारण कर चुका है।

इस महामारी से उत्तराखंड भी अछूता नही है। कोविड-19 महामारी के दौरान आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लोक डाउन उल्लंघन करने पर मुक़दमे दर्ज किये गये जिसमे हत्या व गैर इरादतन हत्या तक के मुकदमे है। उक्रांद का स्पष्ट मानना है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाही केवल आमजन के लिए है। रसूखदार लोगो को तो इस अधिनियम से दूर रखा जा रहा है, जो खेद पूर्ण है। उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री सतपाल महाराज एवम उनके पूरे परिवार के सदस्यों तथा स्टाफ कोविड-19 की चपेट में आ चुके है, लेकिन हकीकत यह है कि सतपाल महाराज द्वारा अपनी ट्रेवलिंग हिस्ट्री को छुपाया गया है।16 मई 2020 को सतपाल महाराज हरिद्वार से दिल्ली गये व 20 मई 2020 को वाफिस उत्तराखंड आये, इस बीच स्वम् सतपाल महाराज अपने विभागीय बैठकों एवम उनके परिवार के सदस्य चौबट्टाखाल विधान सभा क्षेत्र में जनसंपर्क में रहे। देहरादून जिला प्रशासन द्वारा 26 मई 2020 को सतपाल महाराज के निवास डालनवाला देहरादून में होम क्वारन्टीन चस्पा कर दिया गया।उनके द्वारा होम क्वारन्टीन का पूरा उल्लंघन किया गया क्योकि 28 मई 2020 को वह केबिनेट की बैठक में शामिल हुये। जिससे लगभग पूरा मंत्रिमंडल से लेकर राज्य के मुख्य आलाअधिकारी होम क्वारन्टीन होना पड़ रहा है। इसलिये सतपाल महाराज द्वारा अपनी ट्रेवलिंग हिस्ट्री छुपाने, होम क्वारन्टीन चस्पा करने के बावजूद सामाजिक संपर्क में रहना जो कि पूरा का पूरा उल्लंघन है। इसलिए उक्रांद मांग करता है कि सतपाल महाराज पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाय।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस मुख्यालय पहुंचने वालों में मुख्य रूप से सुनील ध्यानी, लताफत हुसैन, राजेन्द्र बिष्ट, राजेश्वरी रावत व अनुज रावत शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, छत के कमरे में मिला शव
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440